Plywood door frame और wooden door frame में से कौन सी लगवाए

नमस्कार दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम  प्लाईवुड door frame और wooden door frame के बारे में डिटेल से बात करते है किस जगह पर प्लाईवुड door frame लगाए ओर wooden frame  किस जगह लगवाना चाहिए ओर दोनो में खर्च का कितना फर्क पड़ेगा 
पहले के टाइम मे wooden frame की चौखट को ही मजबूत ओर लंबे टाइम चलने वाला माना जाता था।आज के time लकड़ी की चौखट बहुत ही महंगी होती हैं 
प्लाईवुड door frame भी बहुत मजबूत ओर लंबे टाइम चलने वाली होती है और बहुत ही सुंदर लगती हैं । मैं अपने इंटीरियर वर्क में प्लाईवुड दूर  अंदर के रूम के लिए ओर main door entrance के लिए सागवान की लकड़ी से बना दरवाजा ज्यादा लगाता हूं 
सागवान से बने दरवाजे का फोटो भी आप के साथ शेयर करता हु।


👇👇👇

Wooden door frame और playwood door frame  ki details आप article में पूरी देखो 


मजबूत (solid)

मजबूत लकड़ी से बनी wooden door frame भारी दरवाजे को भी संभाल लेती हैं।
लकड़ी से बना दरवाजे भी बहुत ही मजबूत ओर लंबे टाइम चलते हैं 


प्लाईवुड door frame वजन में थोड़ा हल्का होता हैं 
प्लाईवुड door frame आप अंदर के दरवाजे के लिए लगा सकते हैं। अंदर लगे प्लाईवुड door frame बहुत ही सुंदर ओर लंबे समय तक चल जाएगा।

 खर्चा (cost)

आज के समय लकड़ी बहुत ज्यादा महंगी हैं इसलिए लकड़ी के दरवाजे ओर doorframe बहुत ही महंगे होते है। मलेशिया साल और सागवान की लकड़ी बहुत ज्यादा महंगी है 
आप main door का दरवाजे लकड़ी में बनवा सकते है और अंदर के doorframe ओर दरवाजे प्लाईवुड में बनवा दीजिए। प्लाईवुड door भी बहुत मजबूत ओर खर्च भी कम आयेगा। प्लाईवुड door भी बहुत मजबूत ओर टिकाऊ है 

पानी ओर नमी वाली जगह सही चुनाव.

आप के जिस जगह पर ज्यादा नमी ओर पानी हो वहां पर अच्छी brand का  water proof playwood लगाए 
क्यूंकि ज्यादा नमी ओर पानी वाली जगह लकड़ी फूलने से दरवाजे खराब हो जाते है । इसलिए पानी वाली प्लाईवुड door frame और flush door best choice hai 

 दीमक से सुरक्षित 

लकड़ी की चौखट में दीमक लगने का ख़तरा हमेशा बना रहता है ।अगर आप लकड़ी की चौखट की समय समय पर देखभाल नहीं करते है तो दीमक से  आपका doorframe खराब हो सकता है। इसलिए कम खर्च में आप अच्छे brand का termintare plywood door frame में लगा कर दीमक से सुरक्षित हो सकता हैं।

look ओर दिखावट 

लकड़ी से बना दरवाजे महंगे ओर अच्छे घरों में बहुत ही खूबसूरत लगते है । लकड़ी के दरवाजे से घर बहुत ही शानदार दिखता है 
प्लाईवुड दरवाजे लकड़ी के दरवाजे की जगह थोड़ा कम look देते है पर आप प्लाईवुड दरवाजे में भी अच्छी डिजाइन ओर अच्छी लेमिनेट लगा कर सुंदर look दे सकते हो।
शानदार घरों में अधिक पसंद किया जाता है।

लकड़ी के दरवाजे ओर प्लाईवुड दरवाजे की लाइफ।

अच्छी लकड़ी से बना दरवाजा 50से 60 साल तक भी चल जाएगा और वही पर प्लाईवुड दरवाजे 20से 25 साल तक चल जाएगा 
लकड़ी के दरवाजे की long लाइफ ज्यादा होती है पर लकड़ी के दरवाजे की देखभाल भी आपको ज्यादा करनी पड़ती है

प्लाईवुड ओर लकड़ी के दरवाजे की choice 

आप अपने घर के main door को लकड़ी में बनवाए ओर बाहर की साइड window भी लकड़ी में बनवाए 
अपने घर के अंदर के दरवाजे ओर doorframe प्लाईवुड में बेस्ट choice है


लकड़ी के दरवाजे के फायदे 

वे बहुत मजबूत हैं और लंबे समय तक चलते हैं; premium और प्राकृतिक दिखने वाले भारी दरवाजे; कम खर्च; दीमक और नमी का खतरा कम; अधिक मरम्मत।

प्लाईवुड के दरवाजे के फायदे:

कम लागत, हल्का वजन, पानी से बचने वाले विकल्प उपलब्ध हैं, तेज हवा से बचने वाले विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन ठोस लकड़ी उतनी मजबूत नहीं है, और सस्ता सामग्री जल्दी खराब हो सकता है।



Result (नतीजा)

प्लाईवुड door frame ओर wooden door frame दोनो में अपनी  लाभ ओर नुक्सान है आप अपने बजट के अनुसार choice कर सकते है
Wooden door मजबूत और सुन्दर लगता है वही पर आप कम बजट ओर कम देखभाल में प्लाईवुड door frame bhi achi choice है 

Search keyword tags 
#Door frame 
#Door 
#Plywood door frame 
#Wooden door frame 
#home interior 
#Plywood 
#home decor 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Door Closer लगाने का आसान तरीका | door closer kese lgaye

10+ Trending TV Unit Design Ideas for Modern Living Room (2026 Guide)